अज्ञात युवक का शव मिलने से तिसरी में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में एक तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन

गिरिडीह जिले के तिसरी थानांतर्गत खिजुरी पंचायत के बिशुनपुर गांव में शुक्रवार को तालाब से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गये. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों को दी सूचना

बताया जाता है कि शुक्रवार को कुछ बच्चे शौच के लिए तालाब की ओर गये थे. इसी दौरान उनकी नजर तालाब में मौजूद युवक के शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद तिसरी पुलिस को सूचना दी गयी.

जानकारी होते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर और एएसआइ लव कुमार सदल बल घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को तिसरी थाना लाया गया. बाद में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया गया.

काफी दिनों से पड़ा था शव

पुलिस के अनुसार शव काफी दिनों से पड़ा था. चेहरा काला पड़ जाने और शरीर से दुर्गंध आने के कारण मृतक की पहचान करने में परेशानी हो रही है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

तालाब तक पहुंचने की गुत्थी बनी चर्चा का विषय

घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा होती रही. पुलिस फिलहाल सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके तालाब तक पहुंचने और मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है

तिसरी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत दुर्घटनावश तालाब में डूबने से हुई, या उसने आत्महत्या की या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola