गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर दो घंटे भीषण जाम, श्रद्धालु परेशान

Updated:
विज्ञापन

जाम में फंसे हुए लोग

सावन के अंतिम दिन गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर भीषण जाम से श्रद्धालु परेशान रहे. बाभन टोली से वनलचाल कॉलेज तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं.

विज्ञापन

गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. बाभन टोली मोड़ से वनलचाल कॉलेज तक करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही. सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहनों की अधिक संख्या के कारण राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सावन के अंतिम दिन इस जाम के शिकार बने दुखहरणनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु. वे घंटों फंसे रहे.

घंटों रेंगते रहे वाहन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर ट्रकों और टोटो की बढ़ती संख्या जाम की प्रमुख वजह बनी. वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि वाहन काफी देर तक एक ही जगह खड़े रहे, जबकि कई वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आये. जाम का असर आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ा.

सावन की पूर्णिमा पर बढ़ी मुश्किल

शुक्रवार को सावन पूर्णिमा होने के कारण दुखहरणनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आवागमन कर रहे थे. सड़क जाम में श्रद्धालुओं के वाहन भी फंस गये. इससे मंदिर जाने और लौटने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. कई श्रद्धालुओं को निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा.

Image

ट्रैफिक कंट्रोल की उपयुक्त व्यवस्था के अभाव की शिकायत

जाम के कारण सड़क किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों और पैदल राहगीरों की परेशानी भी बढ़ गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरिडीह-टुंडी रोड पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, पर यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

भीड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग

लोगों ने प्रशासन से ट्रकों और टोटो के परिचालन को व्यवस्थित करने, भीड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती करने और सड़क पर सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की जानकारी पहले से रहती है. ऐसे में यातायात व्यवस्था के लिए पूर्व तैयारी जरूरी है, ताकि आम राहगीरों के साथ श्रद्धालुओं को भी जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़े.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola