JSSC CGL Paper Leak: तीसरी बार बेंगाबाद पहुंची सीआइडी, ASO समीर उर्फ शालू हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की जांच तेज। बेंगाबाद से ASO समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया गया। अभय तिवारी के कनेक्शन की हो रही है गहन पड़ताल।

विज्ञापन

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली की जांच कर रही सीआइडी की सक्रियता गिरिडीह के बेंगाबाद में बढ़ गयी है. जांच एजेंसी की टीम अब तक तीन बार बेंगाबाद का दौरा कर चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले गुरुवार (27 अगस्त) की रात सीआइडी ने बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई दुकान से रांची में एएसओ समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया. पूछताछ के लिए टीन उसे अपने साथ ले गयी. इसके बाद जांच एजेंसी उसके घर भी पहुंची और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में लिये.

अभय तिवारी से जुड़े कनेक्शन की पड़ताल

बेंगाबाद में सीआइडी की बढ़ी सक्रियता की एक वजह जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण के आरोपित अभय तिवारी का इस क्षेत्र से जुड़ाव बताया जा रहा है. अभय तिवारी टीडीपीएल में मार्केटिंग मैनेजर रह चुका है. जांच एजेंसी उसकी भूमिका के साथ-साथ उसके संपर्कों और कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटा रही है.

पूर्व में भी बेंगाबाद आई थी सीआइडी

इससे पहले सीआइडी की टीम बेंगाबाद पहुंचकर क्षेत्र का जायजा ले चुकी है. इसके बाद अभय तिवारी के ससुर और सहायक शिक्षक विकास पांडेय से भी पूछताछ की गयी थी. अब समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिये जाने के बाद जांच को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गयी है.

सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज भी जांच के दायरे में

सीआईडी बेंगाबाद और आसपास के क्षेत्र के सफल अभ्यर्थियों से जुड़े दस्तावेज, संपर्क और परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित पेपर लीक या परीक्षा में गड़बड़ी का नेटवर्क किन लोगों तक पहुंचा था.

बेंगाबाद में जांच को लेकर हलचल बढ़ी

मामले में पूछताछ और जांच के दौरान सामने आ रही जानकारियों के आधार पर सीआइडी कथित तौर पर प्रश्न-उत्तर पहले उपलब्ध कराये जाने और अभ्यर्थियों से जुड़े आर्थिक लेन-देन की कड़ियों को भी खंगाल रही है.

सीआइडी की लगातार कार्रवाई से बेंगाबाद में जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण को लेकर हलचल बढ़ गयी है. हालांकि, किसी व्यक्ति की संलिप्तता जांच और न्यायिक प्रक्रिया में प्रमाणित होने के बाद ही अंतिम रूप से स्थापित होगी. स्थानीय पुलिस भी जांच एजेंसी को आवश्यक सहयोग कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola