Giridih News :आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के बड़की सरिया में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना रविवार की दोपहर लगभग 12:00 की है.

विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित पक्ष के जयप्रकाश पांडेय ने सरिया थाना में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि उनका गोतिया महेंद्र पांडेय दो मंजिला घर बना रहा था. वह जमीन उसकी पैतृक जमीन है, जिसकी मालगुजारी वह अब तक भर रहा है. इसी संबंध में वे महेंद्र पांडेय से कुछ पूछ रहे थे. तभी योगेंद्र पांडेय, महेश पांडेय, मनोज पांडेय, विनोद पांडेय, मदन पांडेय सहित अन्य लोग आये और मारपीट करने लगे.हल्ला सुनकर उनके पिता राजेंद्र पांडेय, भाई व पत्नी बीच बचाव के लिए आये, तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. इसमें उनके पिताजी राजेंद्र पांडेय को गंभीर चोट आयी है. सीएचसी बगोदर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola