Giridih News :शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दो नवविवाहिता

Updated at : 08 Mar 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दो नवविवाहिता

Giridih News :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन शनिवार को जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो परीक्षा केंद्र पर शादी की जोड़े में दो नवविवाहिता परीक्षा में शामिल हुई. दोनों छात्राएं इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय मानिकबाद की हैं.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन शनिवार को जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो परीक्षा केंद्र पर शादी की जोड़े में दो नवविवाहिता परीक्षा में शामिल हुई. दोनों छात्राएं इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय मानिकबाद की हैं. इनमें चिकनाडीह गांव की छात्रा पुष्पा कुमारी पिता बासुदेव पंडित की शादी बेलाटांड़ (सरिया) गांव के तालेश्वर पंडित के साथ हुई है. वहीं यद्दुरायडीह गांव की छात्रा मनीषा कुमारी पिता प्रदीप दास की शादी बल्लेडीह (धुरैता) गांव के राजकुमार दास के साथ हुई है. शनिवार की अलसुबह तीन से चार बजे के बीच विवाह संपन्न होने के बाद विदाई का रस्म करवाया गया. विदाई रस्म संपन्न होते ही दोनों छात्राएं ससुराल जाने से पहले सीधे परीक्षा देने चतरो स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं. दोनों छात्राओं ने विज्ञान विषय की परीक्षा में हिस्सा लिया. इधर परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट दशरथ प्रसाद की उपस्थिति व केंद्रीधीक्षक अजय राय के नेतृत्व में शांतिपूर्ण माहौल में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola