Giridih News :मारपीट के दो आरोपियों को भेजा गया जेल

Giridih News :घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. मामला थाना कांड संख्या 32/25 से संबंधित है.
घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. मामला थाना कांड संख्या 32/25 से संबंधित है. छोटकी खरगडीहा पंचायत के हरिणवाटांड़ गांव निवासी कुंती देवी के आवेदन पर थाना में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज की गयी थी. इधर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त कारू दास व छोटी दास को सोमवार की शाम गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया. कुंती देवी ने आरोप लगाया था कि रविवार की रात वह और परिजन सो रहे थे. इस दौरान कारू दास, छेदी दास और शंकर दास उसके घर घुस गये और पुराने मामले को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी. इस दौरान कुंती की बहू के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की. इससे उसका सर फट गया था. बीच-बचाव में जब कुंती अपनी बहु सपना देवी के साथ गयी तो इनके साथ भी मारपीट की. आवेदन के आधार पर केस दर्ज करते हुए बेंगाबाद पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाना ले आयी और आवश्यक प्रक्रिया के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




