Giridih News:विद्यालय के आधा दर्जन शौचालयों का दरवाजा ले गये चोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 11:55 PM
Giridih News:उत्क्रमित उच्च विद्यालय चपुआडीह के आधा दर्जन शौचालयों में लगे एल्युमिनियम का दरवाजा चोर उखाड़ ले गये. सोमवार की सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली.
उत्क्रमित उच्च विद्यालय चपुआडीह के आधा दर्जन शौचालयों में लगे एल्युमिनियम का दरवाजा चोर उखाड़ ले गये. सोमवार की सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली. विद्यालय के प्रधानाध्यपक जफरूल हक ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से छानबीन की मांग की है. कहा है कि विद्यालय के मेन गेट को तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किया और शौचालयों में लगे एल्युमिनियम के आधा दर्जन दरवाजे को उखाड़ ले गये. दरवाजा चोरी होने से विद्यालय खुलने के बाद छात्र-छात्राओं को परेशानी होगी. प्राचार्य ने थाना के साथ साथ शिक्षा विभाग को भी मामले की जानकारी दी है. आवेदन मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस जांच में जुट गई है. मालूम रहे कि 23 अक्तूबर को इस विद्यालय में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया था. किचन शेड का ताला तोड़कर बर्तन चोरी कर ली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










