Giridih News :उच्चके ने महिला से छीना 49 हजार रुपये से भरा झोला

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :उच्चके ने महिला से छीना 49 हजार रुपये से भरा झोला

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र की खरगडीहा बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से उचक्के ने सोमवार को रुपये भरा झोला छीन लिया. महिला रुविदा खातून पति मो सद्दीक अंसारी, चापादाहा ने जमुआ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

महिला ने कहा है कि बैंक से निकलने के बाद वह एक दुकान में कपड़े की खरीदारी करने गयी. बैंक से ही एक अज्ञात व्यक्ति उसके पीछे-पीछे चल रहा था. जब वह कपड़ा खरीद वापस अपने घर चापादाहा जा रही थी, तो लंगटा बाबा समाधि स्थल खरगडीहा पुल के पास पीछे से बाइक सवार एक उच्चके ने उसके हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गया. पीड़िता ने शोर भी मचाया, लेकिन उचक्का पकड़ में नहीं आया.

सीसीटीवी के फुटेज से पहचान संभव

पीड़िता ने कहा कि बैंक और कपड़ा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उच्चके की पहचान की जा रही है. जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर उच्चके की पहचान का प्रयास चल रहा है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola