Giridih News :बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन पर लगाया मारपीट का आरोप
Updated at : 04 Mar 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :सरिया प्रखंड के सरियाखुर्द पंचायत अंतर्गत अच्छुवाटांड़ में पीएमश्री झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन अंशु कुमारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बताया कि बीते रविवार को छात्राएं एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेल रहीं थीं, इसी दौरान वार्डन अंशु कुमारी ने मारपीट की. इसमें कई छात्राओं को चोटें आयीं हैं.
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे, बीडीओ बीइइओ व प्रमुख, वार्डन पर कार्रवाई का दिया आदेश
सरिया प्रखंड के सरियाखुर्द पंचायत अंतर्गत अच्छुवाटांड़ में पीएमश्री झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन अंशु कुमारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बताया कि बीते रविवार को छात्राएं एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेल रहीं थीं, इसी दौरान वार्डन अंशु कुमारी ने मारपीट की. इसमें कई छात्राओं को चोटें आयीं हैं. मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर सरिया की प्रमुख प्रीति कुमारी मंगलवार को विद्यालय में पहुंचीं और छात्राओं से बातचीत की. प्रमुख ने सरिया के बीडीओ व शिक्षा विभाग को मामले से अवगत कराया. सूचना पाकर बीडीओ ललित नारायण तिवारी, बीइइओ अशोक कुमार, बीपीओ अक्षय प्रभाकरण, सीआरपी बीरेंद्र पांडेय, पंचायती राज पदाधिकारी संजय बरनवाल व भाजपा नेता रंजीत मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. कक्षा 9 की छात्राओं ने बताया कि रविवार को 12वीं की छात्राओं ने कहा कि अब उनकी यहां की पढ़ाई व परीक्षा पूरी हो गयी है तो जाते जाते आपस में होली खेल लेते हैं. इसके बाद हॉस्टल में ही आपस में होली खेलने लगीं. हो-हल्ला सुनकर वार्डन वहां पहुंची. उन्हें देखकर छात्राएं दौड़कर अपने कमरे में जाने लगीं. इस दौरान वार्डन ने कक्षा नौ की छात्रा जीरवा कुमारी, रोशनी कुमारी, सुमन कुमारी, प्रियंका भारती व सुषमा कुमारी की डंडे और हाथ से जमकर पिटाई कर दी. इसमें जीरवा कुमारी को घुटने में चोट लगी और पैर में सूजन आ गयी. वहीं रोशनी कुमारी को दायें हाथ में गंभीर चोटें आयीं हैं.अधिकारियों ने बच्चों से ली मामले की जानकारी
मामले की सूचना प्रमुख तक पहुंची. इसके बाद वे मंगलवार को विद्यालय में पहुंची और अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद अधिकारियों ने बच्चों से मामले की जानकारी ली और वार्डेन अंशु कुमारी को जमकर फटकार लगायी. इस दौरान बच्चों को मिलनेवाले भोजन व शिक्षकों के व्यवहार से संबंधित जानकारी भी ली. घायल जीरवा कुमारी व रोशनी कुमारी को देवकी अस्पताल सरिया लाकर इलाज करवाया गया.प्रमुख ने की वार्डन को हटाने की मांग
प्रमुख ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि झारखंड आवासीय विद्यालय के बच्चे अनुशासन में रहते हैं. बच्चों द्वारा वार्डन से अनुमति लिए बगैर यदि होली का जश्न मनाया गया तो बच्चों के साथ वार्डन द्वारा बेरहमी से मारपीट करना अशोभनीय है. बच्चे हैं तो विद्यालय है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि इस प्रकार का व्यवहार करनेवाली वार्डन को यहां से तत्काल हटाया जाए.बीडीओ ने वार्डन को तत्काल प्रभाव से हटाने का दिया आदेश
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि छात्राओं के साथ कोई मारपीट की घटना से वे आहत हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त वार्डन को तत्काल पद से हटाते हुए दूसरे को प्रभार दें. साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर मारपीट की घटना से संबंधित बातें पूछें. छात्राओं के बीच परोसे जाने वाले भोजन में भी अनियमितता बरतने तथा मेडिकल किट में सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने से संबंधित भी कारण पृच्छा नोटिस जारी करने को कहा.वार्डन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वार्डन ने कहा कि छात्राएं बहुत अधिक हल्ला कर रही थी. मैंने बच्चों के हॉस्टल में जाकर उन्हें डांट फटकार लगायी थी. इस दौरान छात्राएं मुझे हॉस्टल की ओर आते देखकर अपने अपने रुम की तरफ दौड़ने लगीं. इस क्रम में कुछ बच्चियां गिरकर चोटिल हो गयीं, उनका इलाज भी मैंने करवाया. मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




