Giridih News :दो पंचायत को जोड़ने वाली सड़क जर्जर, लोगों को परेशानी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : बगोदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति खराब है. प्रखंड में कई ऐसे भी गांव हैं, जहां सड़क नहीं है. ग्रामीण पगडंडी के सहारे आना-जाना करते हैं.

विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति बगोदर पश्चिमी पंचायत के अंबाडीह गांव की है. यहां कच्ची सड़क है. यह सड़क दो किमी लंबी है. इस सड़क के पक्कीकरण पर ना तो अधिकारियों और ना ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान अभी तक गया है. सड़क अंबाडीह को दूसरी पंचायत दोंदलो को जोड़ती है. इस सड़क के बनने से दो पंचायत के लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी. मुखिया तुलसी महतो ने बताया कि दोंदलो में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जो पंचायत के अन्य गांव खंभरा भी जाती है. यदि अंबाडीह से होकर कच्ची सड़क का पक्कीकरण कर दिया जाये, तो दो पंचायत भी जुड़ेंगे और लोग लंबी दूरी तय करने से बचेंगे. इस सड़क किनारे कई गांव व आंगनबाड़ी केंद्र भी है. सड़क बनने से 10 हजार की आबादी लाभान्वित होगी. ग्रामीणों ने जल्द सड़क के पक्कीकरण की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola