Giridih News :सोशल मीडिया में दिशोम गुरु पर अभद्र टिप्पणी करनेवाली युवती हिरासत में

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बारे में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवती को महंगा पड़ गया. मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को मामले में नगर इलाके से युवती को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बारे में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवती को महंगा पड़ गया. मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को मामले में नगर इलाके से युवती को हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि गिरिडीह के एक युवक ने बुधवार को अपने फेसबुक पेज पर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट साझा की थी. उसी पोस्ट पर युवती ने अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवती की पहचान की और गुरुवार को उसे उसके घर से हिरासत में लिया. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है. पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola