Giridih News : आपसी रंजिश में ट्रैक्टर से कुचल कर दी थी चालक की हत्या

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : आपसी रंजिश में ट्रैक्टर से कुचल कर दी थी चालक की हत्या

Giridih News : मुख्य आरोपी और ट्रैक्टर मालिक गिरफ्तार, भेजे गये जेल, तीन फरार

विज्ञापन

Giridih News :प्रतिनिधि, गिरिडीह. गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरो–पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग पर जामुन पेड़ के समीप आठ मार्च को मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मृतक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ निवासी 22 वर्षीय इब्राहिम अंसारी उर्फ कारू अंसारी के रूप में की गई थी. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और परिजनों में आक्रोश का माहौल था.

हजारीबाग के बरही से गिफ्तार किया गया मुख्य आरोपी :

पचंबा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी मन्नू कुमार को हजारीबाग जिला के बरही से गिरफ्तार किया. मन्नू कुमार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़ियाडीह का निवासी है. वहीं, ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र राम, जो बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ का रहने वाला है, को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था.

मुन्ना ने अपने साथियों संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश : पुलिस सूत्रों के अनुसार 22 वर्षीय इब्राहिम अंसारी उर्फ कारू अंसारी की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी. इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी मन्नू कुमार बताया गया है. जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी मन्नू और मृतक इब्राहिम के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में मन्नू ने इब्राहिम की हत्या की साजिश रची. साजिश के तहत इब्राहिम को पत्थर पहुंचाने के बहाने घर से पचंबा की ओर बुलाया गया. सुनसान स्थान पर पहुंचते ही आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर को जमुआ इलाके में खड़ा कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद शव को सड़क किनारे छोड़ दिया गया, जिससे यह मामला सड़क हादसा प्रतीत हो सके, लेकिन पुलिस की सख्त जांच में सच्चाई सामने आ गई. इस मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर पचंबा थाना में ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र राम, विजय यादव, बबलू राम और बाबूचंद यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी : थाना प्रभारीमामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया था. मामले की गहन जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुन्ना है, जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुन्ना और ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं, मामले में नामजद शेष तीन आरोपियों विजय यादव, बबलू राम और बाबूचंद यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola