Giridih News : बगोदर के प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : बगोदर के प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत

Giridih News : तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन

Giridih News : बगोदर थानांतर्गत धरगुल्ली के प्रवासी मजदूर की दिल्ली में मौत हो गयी. मृतक पवन राम (50), पिता रामप्रसाद राम दिल्ली में काम करता था. तबीयत खराब होने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसे लेकर ग्रामीण अजय कुमार ने बताया कि दिवंगत पवन के परिवार में उसकी पत्नी, पांच बेटी, एक बेटा हैं. बताया जाता है कि वह आठ दिन पहले ही घर आया था. इसके बाद वह पुनः दिल्ली चला गया. सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दिल्ली से शव लाये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola