ePaper

मुंबई से बिरनी पहुंचा ऑटो चालक का शव

Updated at : 08 Jun 2024 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई से बिरनी पहुंचा ऑटो चालक का शव

शुक्रवार को मुंबई से ऑटो चालक प्रकाश साव का शव बिरनी के रजमनियां पहुंचा. शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

विज्ञापन

बिरनी.

शुक्रवार को मुंबई से ऑटो चालक प्रकाश साव का शव बिरनी के रजमनियां पहुंचा. शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. इधर, सूचना पर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो समेत कई लोग गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. जानकारी के अनुसार बिरनी प्रखंड के रजमनियां निवासी बांधो साव का 42 वर्षीय पुत्र प्रकाश साव (ऑटो चालक) की बीते गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में हृदयाघात मौत हो गयी थी. शव का पोस्टमार्टम व कानूनी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को मुंबई से हवाई मार्ग से रांची लाया गया. रांची से एम्बुलेंस के जरिये शव दोपहर करीब तीन बजे पहुंचा. घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह आदि मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने श्रम अधीक्षक वार्ता कर श्रम विभाग की ओर से प्रक्रिया के तहत से मिलने वाले मुआवजा देने की बात कही. प्रकाश साव मुम्बई में पिछले वर्षों से ऑटो चलाकर जीवन यापन कर रहा था. वह अभी कुछ दिन पहले ही घर से मुंबई गया था. मृतक के घर की आर्थिक हालत काफी दयनीय है. पति की मौत होने के बाद उसकी पत्नी घर चलाने व तीन बच्चे की भविष्य संवारने की चिंता से रह रह कर अचेत हो रही थी. कहा कि बुधवार रात्रि को दूरभाष पर पति ने वीडियो कॉलिंग का सभी बच्चों से बात किया था.

शव यात्रा में शामिल हुए कई जन प्रतिनिधि : शुक्रवार की शाम प्रकाश साव की शव यात्रा में जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, भाजपा नेता लक्ष्मण दास, मुखिया मुकेश यादव, सूरज कुमार मोदी , पंचायत समिति सदस्य कृत्ति कुमारी, आरती देवी, महेश प्रसाद यादव, बिरेंद्र मोदी, संजय साव, भोला साव, नारायण साव, हेमलाल साव, प्रकाश साव, विभीषण साव, लक्ष्मण साव, महेन्द्र साव, विजय मोदी, जगदीश मोदी आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola