Giridih News: बाजार में फैलने लगी सर्दियों के व्यंजन की खुशबू, तिलकुट और घेवर की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: बाजार में फैलने लगी सर्दियों के व्यंजन की खुशबू, तिलकुट और घेवर की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Giridih News: ठंड की दस्तक के साथ ही गिरिडीह के बाजारों में एक खास मिठास घुल गयी है. शहर में इन दिनों तिलकुट और घेवर की दुकानें सजने लगी हैं. जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य जिलों के ग्राहकों को भी खूब लुभा रही हैं.

विज्ञापन

घेवर के प्रमुख दुकानदार सुधीर चौधरी, शंकर कुमार आदि ने बताया कि यह खास व्यवसाय साल में केवल दो-तीन महीने, नवंबर से लेकर जनवरी तक ही जोर पकड़ता है. इन तीन महीनों में ही इन पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री चरम पर होती है. कहा कि खास बात यह है कि गिरिडीह का स्वादिष्ट घेवर अब सिर्फ स्थानीय ग्राहकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अन्य जिलों में भी निर्यात किया जा रहा है. गिरिडीह का घेवर अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए बाहर भी पहचान बना रहा है. वहीं, ठंड की एक और जरूरी मिठाई तिलकुट की डिमांड भी आसमान छू रही है. दुकानदार ने बताया कि तिलकुट बनाने के लिए गया (बिहार) से विशेष कारीगर बुलाए जाते हैं. गया के कारीगरों के हाथों से बना तिलकुट यहां के लोगों को इतना पसंद आता है कि इसकी बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठंड के मौसम में गरमागरम तिलकुट और क्रिस्पी घेवर खाना गिरिडीह के लोग खास पसंद करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola