बेंगाबाद में तेजस्वी की सभा आज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक, बनायी रणनीति
विज्ञापन
राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक, बनायी रणनीति
बेंगाबाद.
बुधवार को बेंगाबाद के पेसराटांड़ मैदान में आहूत बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की चुनावी सभा को ले राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. इधर, कार्यक्रम की सफलता को ले राजद जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल यादव, प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश्वर साव आदि ने सभा स्थल का अवलोकन किया. स्थल निरीक्षण के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक रणनीति बनायी. राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांडेय विधानसभा उप चुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन, इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह और गिरिडीह लोकसभा से मथुरा महतो के समर्थन में जनसभा हो रही है. तेजस्वी की सभा बदलाव व कार्यकर्ताओं में उत्साह लाने का काम करेगी. मौके पर सफदर अली, मो. अलाउद्दीन, असगर अंसारी, रघुनंदन यादव, सुखदेव यादव, सलीम आलम, जिब्राइल अंसारी, धीरज यादव, पंकज यादव, नागेश्वर यादव, महेंद्र पंडित, राजू पंडित समेत कई मौजूद थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन