सदर अस्पताल में खून देने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, दूसरे व्यक्ति के नाम पर रक्त उपलब्ध कराने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल परिसर में विरोध जताते एबीवीपी के कार्यकर्ता व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह सदर अस्पताल में रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे मांगने और गलत व्यक्ति का खून देने का गंभीर मामला सामने आया है. मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

गिरिडीह. सदर अस्पताल में रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे मांगने और दूसरे व्यक्ति के नाम पर रक्त उपलब्ध कराने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि एक व्यक्ति अपने परिजन के लिए रक्त देने अथवा रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल पहुंचा था. आरोप है कि अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों ने रक्त उपलब्ध कराने के एवज में उससे पैसे की मांग की. इसके बाद कथित तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर उपलब्ध रक्त मरीज को दे दिया गया.

रक्त चढ़ाने के दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मरीज को रक्त चढ़ाने के दौरान करीब आधा रक्त चढ़ने के बाद उसमें जमाव होने लगा. इसके बाद मरीज की स्थिति गंभीर हो गयी. घटना के बाद मामले को लेकर अस्पताल की रक्त व्यवस्था और प्रक्रिया पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह में महिला से लाखों के जेवर की ठगी, खुद को पुलिस बताकर उतरवाये गहने; CCTV में दिखे आरोपी

अभाविप के प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय ने कहा कि रक्त जैसी जीवनरक्षक सुविधा के लिए पैसे मांगने का आरोप गंभीर है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि मरीज को किस रक्त समूह का रक्त दिया गया, रक्त की जांच और क्रॉस-मैचिंग की प्रक्रिया कैसे हुई तथा रक्त चढ़ाने के दौरान उत्पन्न स्थिति का वास्तविक कारण क्या था. उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाया जाता है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

अभाविप ने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो परिषद लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी.

मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष मुन्ना पंडित, आकाश श्रीवास्तव, जय सिंह, सनी सिंह, हेमंत वर्मा, गौतम मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा डुमरी, जामतारा में नौवीं और हेठटोला में 14वीं बार हुई गणपति पूजा

जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई : सिविल सर्जन

मामले को लेकर गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. जांच में जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola