गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा डुमरी, जामतारा में नौवीं और हेठटोला में 14वीं बार हुई गणपति पूजा

Updated:
विज्ञापन

डुमरी में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणेश चतुर्थी के अवसर पर डुमरी प्रखंड गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा. जामतारा में नौवीं और हेठटोला में 14वीं बार आयोजित गणपति पूजा में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया. दोनों स्थानों पर समितियों ने विशेष उत्साह के साथ उत्सव मनाया, जहां भक्तों ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

गिरिडीह. गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से डुमरी प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो गया है. गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की जा रही है. पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहा है.

विज्ञापन

प्रखंड के जामतारा और हेठटोला में गणपति पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. दोनों स्थानों पर समितियों की ओर से कई वर्षों से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

जामतारा में नौवीं बार हुई गणपति पूजा

जामतारा गणेश पूजा समिति की ओर से वनांचल चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. समिति की ओर से लगातार नौवें वर्ष गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बेंगाबाद बाजार में मनमाने सफाई शुल्क के विरोध में दुकानदार एकजुट, 50 रुपये मासिक देने का फैसला

प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया.

समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है. भगवान गणेश की आराधना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है.

पूजा आयोजन को सफल बनाने में नकुल अग्रवाल, रोहित कुमार, राकेश कुमार, बबलू अग्रवाल समेत समिति के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा.

हेठटोला में 14 वर्षों से निभायी जा रही परंपरा

हेठटोला में भी गणपति पूजा समिति की ओर से गणपति उत्सव का आयोजन किया गया है. यहां पिछले 14 वर्षों से लगातार गणपति पूजा की परंपरा निभायी जा रही है. इस वर्ष भी मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी.

श्रद्धालु भक्ति भाव से गणपति बप्पा की पूजा कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. पूजा को सफल बनाने में सुभाष महतो, रवि मंडल, अनुराग मंडल, टिंकू महतो, किशोर महतो, किशोर मंडल, पंकज महतो, विकास महतो समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Home Guard: होमगार्ड जवानों की बल्ले-बल्ले? 8वें वेतन आयोग और DA को लेकर विधायक जयराम महतो ने दिया बड़ा आश्वासन

समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्था की गयी है. दोनों पूजा स्थलों पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी की गयी है, जिससे शाम के समय परिसर की रौनक बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola