Giridih News :ऑनलाइन गेमिंग के जरिए संदिग्ध लेनदेन, 50 बैंक खाते फ्रीज
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बैंक ऑफ इंडिया की बदडीहा शाखा ने साइबर अपराध की आशंका में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई बैंक के मुंबई स्थित प्रधान कार्यालय के निर्देश पर की गयी.
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ खाताधारक मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन गेम खेलकर पैसों का लेन-देन कर रहे थे. जांच में यह बात सामने आयी कि गेम आयोजित करने वाली टीमें जीत की राशि अलग-अलग खातों से ट्रांसफर करती थीं. इधर, गिरिडीह साइबर पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़े लेन-देन में किया जा रहा था. साइबर पुलिस के आग्रह पर बैंक ने संदिग्ध खातों को तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया.
कम समय में पैसा कमाने के प्रलोभन में फंस रहे युवा
जानकारों के मुताबिक, झारखंडधाम क्षेत्र में ऑनलाइन गेम के जरिये कम समय में पैसा कमाने का प्रलोभन युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है. देशभर में सक्रिय कई ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क युवाओं को एप डाउनलोड कराने के बाद अपने जाल में फंसा रहे हैं. धीरे-धीरे युवक इसकी लत का शिकार हो रहे हैं और अनजाने में संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों से जुड़ जा रहे हैं. बैंक और साइबर पुलिस लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी अनजान एप या ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पैसों का लेन-देन नहीं करने की अपील कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










