टोंगरवा में 3.89 करोड़ की लागत से बनेगा सब स्टेशन, दूर होगी बिजली समस्या

बिजली की आंख मिचौनी की समस्या से उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिलने वाली है. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह के प्रयास से विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति पूर्व में मिली थी. अब इसके निर्माण कार्य को गति मिलनी वाली है.
बिजली की आंख मिचौनी की समस्या से उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिलने वाली है. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह के प्रयास से विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति पूर्व में मिली थी. अब इसके निर्माण कार्य को गति मिलनी वाली है. इसे लेकर बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के माहुरी के टोंगरवा में विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का चयन किया गया है. स्थल का सर्वे विभागीय अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने किया है. इसे लेकर स्थानीय मुखिया द्वारा महुरी के टोंगरवा में बनने वाले सब स्टेशन के लिए भूमि के लिए प्रतिवेदन भी अंचल को सौंपा है. बता दें कि इसमें 3.89 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. विधायक श्री सिंह विनोद कुमार सिंह ने बिजली विभाग के एसडीओ, जेई के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश भी दिये हैं. उन्होंने बगोदर बाजार में हो रही परेशानी को लेकर विभाग के जीएम से बात की. इसमें बगोदर के लिए जल्द ही 11 केवी और 33 केवी ब्रेकर दिये जायेंगे. पूर्व मुखिया संतोष रजक ने बताया कि बिजली सब स्टेशन बन जाने से बगोदर इलाके में बिजली समस्या दूर होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




