Giridih News :विद्यार्थियों को चिंता नहीं, चिंतन करने की दी गयी सीख

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :विद्यार्थियों को चिंता नहीं, चिंतन करने की दी गयी सीख

Giridih News :छात्रों के बौद्धिक विकास, सकारात्मक चिंतन व सृजनात्मक क्षमता के संवर्धन के उद्देश्य से आइक्यूएसी सेल के तत्वावधान में बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय व्याख्यान शृंखला के चौथे दिन स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर व्याख्यान दिया गया.

विज्ञापन

मुख्य वक्ता कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह की साध्वी गीता बहन व नरवदा बहन थीं. कॉलेज की प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला व डीएलएड प्रभारी डॉ हरदीप कौर ने अतिथियों का स्वागत मोमेंटो देकर किया. साध्वी बहनों ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखायी. कहा कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे मुक्ति पाने के लिए सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन, ध्यान व संतुलित जीवनशैली आवश्यक है. उन्होंने कबीर वाणी के माध्यम से विद्यार्थियों को धैर्य, आत्मविश्वास व आंतरिक शांति बनाये रखने का संदेश दिया. कहा कि चिंता नहीं, चिंतन करें.

प्रेरणा का संदेश दिया

उन्होंने कबीर दास के प्रसिद्ध दोहे चिंता ऐसी डाकिनी, काट कलेजा खाय, वैद्य बिचारा क्या करे, कहां तक दवा लगाया. इसका उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को चिंता से दूर रहकर रचनात्मक चिंतन अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता एवं सकारात्मक सोच ही जीवन में मानसिक संतुलन एवं सफलता का आधार है. साध्वी नरवदा बहन ने सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की कला व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रेरित करते हुए बताया. उन्होंने गीतों के माध्यम से बच्चों में नयी ऊर्जा का संचार किया और वातावरण को सकारात्मक भावना से संचारित किया.

प्राचार्य ने विद्यार्थियों में भरा आत्मविश्वास

स्वागत भाषन संबोधन में प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला ने कबीर के प्रेरणादायी दोहों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक चिंतन एवं आत्मविश्वास का संदेश दिया. कहा कि तनाव जीवन का हिस्सा है, किंतु सकारात्मक दृष्टिकोण, संयम और आत्मबल से उस पर विजय प्राप्त किया जा सकता है. कहा कि आज की युवा पीढ़ी को केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता व आध्यात्मिक संतुलन की भी आवश्यकता है. संचालन डॉ सुधांशु शेखर हंसियां व धन्यवाद ज्ञापन सहायक व्याख्याता आशीष राज ने किया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola