Giridih News :सोमनाथ भारत की आत्मा, आस्था व स्वाभिमान का प्रतीक : भाजपा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सोमनाथ भारत की आत्मा, आस्था व स्वाभिमान का प्रतीक : भाजपा

Giridih News : भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत कुमार राय एवं गिरिडीह ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत उदनाबाद पंचायत स्थित शिव मंदिर (दुखिया महादेव) में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के निमित्त विधिवत पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

इस दौरान गिरिडीह महानगर भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि गजनी द्वारा सोमनाथ विध्वंस के प्रयास को आज एक हजार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, पर सोमनाथ तब भी अटल था, आज भी अटल है और सदा अटल रहेगा

अटूट आध्यात्मिक आस्था का सशक्त प्रतीक

भाजपा गिरिडीह ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सनातन परंपरा, ऐतिहासिक एकता और अटूट आध्यात्मिक आस्था का सशक्त प्रतीक है. यह पर्व उस दृढ़ विश्वास और एकजुटता का स्मरण कराता है, जिसे हमने हजार वर्ष पूर्व आक्रांताओं के बर्बर आक्रमणों के बीच भी अक्षुण्य बनाए रखा. मौके पर सुमन सिन्हा, दीपक भारती, राजेंद्र वर्मा, मनोज तुरी, पीयूष रंजन, पप्पू पांडे सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola