हृदय गति रुकने से जवान की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2024 12:36 AM
हृदय गति रुकने से जवान की मौत
गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस लाइन में पदस्थापित एक जवान की मौत मंगलवार को हृदय गति के रुक जाने से हो गयी. मृतक जवान लोहरदगा जिला के कुरसे का रहने वाला फुलदेव उरांव (48 वर्ष) थे. घटना के बाद मृतक के परिजन गिरिडीह पहुंचे और शव को अपने साथ ले गये. बताया गया कि फुलदेव पिछले कुछ दिनों से गिरिडीह में सेवारत थे. इधर कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. इसी बीच मंगलवार को भी उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पपरवाटांड़ स्थित न्यू पुलिस लाइन में दिवंगत जवान को सलामी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










