पिहरा में बेकाबू बाइक ने मासूम को रौंदा: सदर अस्पताल रेफर, मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Updated:
विज्ञापन

घायल बच्चा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिहरा के धरधरवा में एक 6 साल के बच्चे को सड़क पर खड़े होने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर किया गया है.

विज्ञापन

गिरिडीह. गावां थाना क्षेत्र के पिहरा स्थित धरधरवा में सड़क किनारे खड़े छह वर्षीय बच्चे को बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

विज्ञापन

खून से लथपथ हुआ बच्चा

घटना को लेकर घायल बच्चे की मां प्रीति कुमारी ने अपने पति अजय चौधरी के साथ गावां थाना पहुंचकर आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, उनका छह वर्षीय पुत्र आद्विक कुमार चौधरी घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान जगदीशपुर निवासी सूरज कुमार यादव बाइक से वहां पहुंचा और बच्चे को टक्कर मार दी.

परिजनों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद आद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बहने लगा. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां ले गये.

पुलिस कर रही मामले की जांच

सीएचसी गावां में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया. बच्चे की मां ने पुलिस से घटना की जांच कर बाइक चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिना डिग्री वाले डॉक्टर कर रहे प्रसव और सर्जरी? धनवार के श्रीराम हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola