Giridih News :बीच सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, आवागमन बाधित

Giridih News :गांडेय-जामताड़ा मुख्य सड़क पर कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के समीप सड़क किनारे एक विशाल शीशम का पेड़ गुरुवार को अचानक बीच सड़क पर गिर गया. हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात आयी तेज आंधी और बारिश के कारण विशाल शीशम का पेड़ सड़क की ओर झुक गया था. गुरुवार की दोपहर एक मालवाहक ट्रक इस पेड़ की एक बड़ी डाली ट्रक से सटकर आगे बढ़ गया. इसके बाद पेड़ मुख्य सड़क पर गिरने लगा. पेड़ गिरते ही अफरातफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ियों को रोक दिया, जिससे कुछ देर तक गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गिरे हुए पेड़ को काट व हटाकर आवागमन बहाल किया. वनरक्षी विष्णु किस्कू ने बताया कि फिलहाल सड़क पर गिरे हुए पेड़ को काट- काटकर व सड़क से हटाकर आवागमन सुचारु किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










