Giridih News :केएन बक्शी बीएड कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

Giridih News :केएन बक्शी बीएड कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सेमिनार का आयोजन किया गया. राष्ट्र निर्माण में महिला की भूमिका पर आयोजित सेमिनार में बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया.
केएन बक्शी बीएड कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सेमिनार का आयोजन किया गया. राष्ट्र निर्माण में महिला की भूमिका पर आयोजित सेमिनार में बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लाया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा नारी समाज की आदर्श शिल्पकार है, भारतीय दर्शन का यह उल्लेख नारी शक्ति और निर्माण का आह्वान है. भारत में नारी सदैव अग्रणी रही है, प्रथमा रही है. मातृशक्ति को आदि शक्ति माना जाता है. कार्यक्रम में डॉ सुरेश यादव, प्रो मदन कुमार, प्रो नूतन शर्मा ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रो नीलेश लकड़ा, डॉ शंकर सिंह, रागिनी, जयप्रकाश, राकेश, नारायण , रतन सिन्हा, बुलबुल, रिया, आबिद, कमरुद्दीन, अनिता, बेबी, सुमित्रा, गौतम, वर्षा, विकास सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




