Giridih News :मांझी परगाना सुसार बैसी का सेमिनार संपन्न

Giridih News :प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में रविवार को संताल युवाओं सेमिनार हुआ.
प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में रविवार को संथाल युवाओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया. मांझी परगाना सुसार बैसी प्रखंड इकाई के बैनर तले आयोजित सेमिनार की शुरुआत पूर्व जिप सदस्य गोपीन मुर्मू, बबली मरांडी, संथाल समाज के परगनैत व मांझी बाबा ने की.
संताल संस्कृति को बचाने के लिए युवकों को आगे आने का आह्वान
गोपीन मुर्मू ने कहा कि संताल संस्कृति को बचाने के लिए युवा आगे आयें और आधुनिकता के साथ तालमेल बैठाकर विकास की ओर आगे बढ़ें. बबली मरांडी ने कहा कि हमें शिक्षा पर बल देना होगा तभी हम विकास की ओर बढ़ पायेंगे. परगनैत प्रदीप मुर्मू, सुखदेव हांसदा, दुबेस सोरेन, लगन हेंब्रम, मुलिन मुर्मू, अजीत सोरेन, रुबीलाल मुर्मू, मांझी बाबा अनिल टुडू, जगजीवन हेंब्रम, शंभु हांसदा, प्रधान हांसदा, जालेश्वर टुडू, शिक्षक नंदलाल मुर्मू, कालिया मुर्मू ने भी लोगों को संबोधित किया.
प्रखंड कमेटी का गठन
मौके पर युवाओं की समस्या के समाधान को लेकर एक प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष मंगल सोरेन, सचिव विनोद हांसदा, कोषाध्यक्ष बबलू मुर्मू समेत 15 कार्यकारिणी सदस्यों काे रखा गया. मंच संचालन बालेश्वर हांसदा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश मुर्मू, हीरालाल टुडू, मंगल सोरेन, विनोद हांसदा, गोपाल हांसदा, छोंदोलाल सोरेन, मंटू किस्कू, बबलू मरांडी, नेपाल मरांडी समेत कई ने सराहनीय योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










