Giridih News :दिनदहाड़े हुई स्कूटी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :दिनदहाड़े हुई स्कूटी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के बक्शीडीह रोड से रविवार की सुबह चोर ने स्कूटी की चोरी कर ली. पीड़ित आयुष कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

आयुष ने कहा है कि रविवार की सुबह वह अपनी स्कूटी लेकर बक्शी डीह रोड स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे. स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर वह दुकान के अंदर चले गया. 10:30 बजे सुबह जब वह बाहर निकला, तो देखा कि स्कूटी गायब है. उसने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन स्कूटी की कोई सुराग नहीं मिली. शक होने पर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गयी.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा युवक का चेहरा

फुटेज में एक युवक स्कूटी ले जाते दिखा. वह फॉर्मल ड्रेस में था और उसने गोगल्स पहन रखा था. फुटेज में चोर काफी देर तक स्कूटी के इर्द-गिर्द घूमता दिखा. रेकी की और जब उसे यकीन हो गया कि कोई आसपास नहीं है, तो वह स्कूटी पर बैठ गया. कुछ देर तक वह वहीं खड़ा रहकर इंतजार करता रहा कि कहीं कोई आता-जाता तो नहीं है. इसके बाद उसने स्कूटी का लॉक खोला और आराम से स्कूटी लेकर फरार हो गया. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि स्कूटी चोरी की शिकायत मिली है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola