Giridih News :गांधी शताब्दी समारोह पर रन फॉर डीएवी का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बुलाकी रोड स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी शताब्दी समारोह के तहत रविवार को रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया. शुरुआत प्रधानाचार्य योगेश्वर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया.

विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि फिटनेस ही असली संपत्ति है. ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता की भावना को मजबूत होती है. दौड़ की शुरुआत स्कूल परिसर से हुई. इसमें शामिल बच्चे स्टेशन रोड, बड़ा चौक होते हुए संपन्न हुई. इसमें कक्षा पांच से सात तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. बच्चों के अलावा कई शिक्षक भी दौड़ में शामिल हुए और बच्चों को प्रेरित किया.

प्राचार्य ने दी विजेताओं को शुभकामना

इसमें प्रथम वर्ग छह बी के सिब्टेन राजा, द्वितीय वर्ग पांच बी के अमव शर्मा तथा तृतीय स्थान पर वर्ग पांच बी की आकांक्षा कुमारी रहे. सभी ने बच्चों के प्रयास की सराहनी . विशेष प्रशंसा पुरस्कार वर्ग छह ए की सृष्टि गुप्ता व छह ए की शिवांस को दिया गया. प्रधानाचार्य ने विजेताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक बनाते हैं. पूरे कार्यक्रम में स्कूल परिवार का उत्साह और एकजुटता देखने लायक रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola