Giridih News: पिस्टल सटाकर मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने के मामले में पीड़ित की भूमिका संदिग्ध

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 14 Oct 2025 11:05 PM

विज्ञापन

Giridih News: हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो गांव निवासी सोनू मंडल के मोबाइल से अपराधियों की ओर से ऑनलाइन 38 हजार रुपये अपने मोबाइल के स्कैनर पर ट्रांसफर करा लेने के मामले को लेकर जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि पिस्टल सटाकर घटना को अंजाम नहीं दिया गया है.

विज्ञापन

जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया इसमें भुक्तभोगी की भूमिका संदिग्ध लग रही है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कांड का उद्भेदन करने में काफी हद तक सफलता मिली है. कुछ बिंदुओं पर अभी भी जांच चल रही है. पुलिस को गुमराह कर किसी घटना को सत्य करार नहीं किया जा सकता है. पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है. खबर लिखे जाने तक पीड़ित युवक व अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी.

क्या है मामला

हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो गांव निवासी सोनू मंडल ने सोमवार को जमुआ पुलिस को एक आवेदन देकर कहा था कि हम रविवार को फोरव्हीलर वाहन बुकिंग कर अपने घर लौट रहे थे. पचंबा से ही कुछ लोग मुझे ओवरटेक करने लगे. इस क्रम में हम चितरडीह पहाड़ी के पास पहुंचे थे कि एक बाइक से तीन लोग आये और मेरी बाइक के सामने उसे खड़ी कर दी. फिर पिस्टल सटाकर मोबाईल से ऑनलाइन के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाया. अपराधी की हरकत देख मैंने अपने एक मित्र से 38 हजार रुपये मोबाइल पर मंगाकर उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. आवेदन मिलते ही पुलिस मामले के उद्भेदन में लग गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola