गिरिडीह में डकैती: व्यवसायी को घायल कर लूटे नकदी व जेवर समेत 8 लाख की संपत्ति
Updated at : 08 Mar 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन

Robbery in Giridih : द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर मोड़ पर स्थित एक किराना दुकान में शनिवार की रात 2 बजे नकाबपोश अपराधियों ने गृहस्वामी के साथ दुकानदार मनोज साव को पहले बंधक बना लिया. इसके बाद दहशत फैलाने को लेकर पहले लोहे के रड से माथा पर प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
गृहस्वामी के पुत्र 22 वर्षीय शुभम साव ने बताया कि मेरे पिता को बंधक बनाकर मारपीट की गयी. जब तक हम कुछ कर पाते तीन से चार अपराधियों ने मुझे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे. इस दौरान मेरी मां नेहा देवी उठी तो उनकी कनपटी में पिस्टल सटा दी.
बताया कि इसके बाद उसके कमरे में करीब छह अपराधी आये. सभी के हाथ मे देशी कट्टा और तेजधार हथियार थे. एक अपराधी ने सामने से रिवाल्वर सटा दी और लूटपाट करने लगे. भुक्तभोगी ने बताया कि छह लोग दुकान के बाहर रैकी कर रहे थे. घर की गली में लगे शटर को तोड़कर 6 आरोपी अंदर प्रवेश किये और वारदात को अंजाम दिया. सभी नकाबपोश थे.क्या क्या ले गये डकैत
दिनभर दुकान में बिक्री से आये रुपये और महाजन को देने के लिए रखे 2 लाख रुपये के साथ सोने के जेवरात शामिल थे. कुल मिलाकर कीमत 8 लाख रुपये के आसपास बतायी जा रही है. भुक्तभोगी का कहना है कि सीसीटीवी में लगा डीबीआर भी आरोपी अपने साथ ले गये. इसके अलावा गृहस्वामी व उसके बेटे के मोबाईल को लोहे के रड से चूर कर दिया और उसे भी अपने साथ ले गये. गृहस्वामी के बेटे ने बताया कि जब मेरे पिता अचेत हो गए तो 3:25 बजे उन्हें क्रेस्ट केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उनका समुचित इलाज कराया.घटना स्थल से कुछ इनपुट मिले हैं : एसडीपीओ
खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पीड़ित द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. घटना स्थल से कुछ इनपुट मिले हैं. जिसकी जांच की जा रही है. एक मोबाइल अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय प्रातपपुर के आसपास से बरामद हुआ है. पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से अपराधी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




