Giridih News :निर्धारित मतदान केंद्र पहुंचकर करायें नामों का सत्यापन : डीसी

Giridih News :मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाता सूची के सत्यापन व मैपिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज अपने नामों का सत्यापन अवश्य करायें. उन्होंने बताया कि 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया जायेगा. वहीं 23 व 24 मई को विशेष सत्यापन भी होगा.
सभी केंद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर
इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक सुबह 10:00 बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं की सहायता करेंगे. जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, बीएलए व संबंधित अधिकारियों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित व अद्यतन बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










