पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर मनाया सद्भावना दिवस
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :20 Aug 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन

स्टेशन रोड सरिया स्थित जैन धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन प्रताप सिंह ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी.
विज्ञापन
सरिया.
स्टेशन रोड सरिया स्थित जैन धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन प्रताप सिंह ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि दी. जयंती समारोह में कांग्रेस नेता दीपक माहेश्वरी ने कहा कि राजीव गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है. इस कारण उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया है. अपने कार्यकाल में उन्होंने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया. वहीं पार्टी के जिला महासचिव अशोक मंडल ने कहा कि भारत में डिजिटल इंडिया की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रखी थी. मौके पर सत्यनारायण मंडल, विकास जैन, सहदेव राम, कमरुद्दीन अंसारी, गोपाल यादव, सद्दिक अंसारी, महेंद्र रविदास, सचिन जैन, विकास जैन आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




