Giridih News: टॉवर चौक से कल्याणडीह तक डिवाइडर पर लगायी गयी रेडियम पट्टी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: टॉवर चौक से कल्याणडीह तक डिवाइडर पर लगायी गयी रेडियम पट्टी

Giridih News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और ट्रैफिक जागरूकता के लिए टॉवर चौक से कल्याणडीह फोरलेन की डिवाइडर पर लाल रंग की रेडियम पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया गया. यह पहल नगर निगम दुकानदार संघ गिरिडीह ने की है. बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी कौसर अली ने पट्टी लगाकर इसकी शुरुआत की.

विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि रेडियम लगने से डिवाइडर स्पष्ट दिखेगा. खासकर 31 दिसंबर और एक जनवरी को वाहनों को राहत मिलेगी. उन्होंने दुकानदारों से सड़क पर वाहन सटाकर नहीं लगाने की अपील की. बताया गया कि कम ऊंचाई के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं देती है, जिससे वाहन उस पर चढ़ जाते हैं. माले नेता राजेश सिन्हा के आग्रह पर यह पहल की गयी. दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने कई बार वाहनों को डिवाइडर पर चढ़ते और लोगों को घायल होते देखा है. इसलिए उन्होंने आपस में आर्थिक सहयोग कर यह काम शुरू किया है. काम के दौरान मनोज केसरी, पंकज तरवे, पप्पू, मो साहिल, मो इस्लाम मुख्तार, रवि, चंदन कुमार, किशोर कुमार, इस्लाम, इरशाद, शैलेश, मंटू, सरोज कुमार, विनोद कुमार, निलेश कुमार, ऋषि सिंह, दिवाकर कुमार, मुक्तेश चंद्र गुप्ता, सुनील साव, संजय कुमार सिन्हा, जावेद, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, चंदन कुमार सिंह, प्रिय रंजन सिंह, धनंजय कुमार और विनोद बरनवाल समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola