Giridih News :कुड़ियामो में जलसंकट गहराया, नदी में चुआं खोदकर बुझा रहे प्यास

Giridih News :तिसरी पंचायत के कुड़ियामो गांव में जलसंकट गहरा गया है. यहां के लोग संकरी नदी में चुआं खोदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं.
यह गांव तिसरी प्रखंड मुख्यालय से मात्र तीन किमीटर की दूरी पर स्थित. यहां की आबदी250-300 है. यहां तीन चापाकल हैं, लेकिन ड्राई जोन होने के कारण पानी नहीं निकलता है. इसके कारण लोग खासकर गर्मी के दिनों में गांव के बगल से बह रही एक संकरी नदी में चुआं खोदकर अपना प्यास बुझाते हैं.
सात लाख की नल जल योजना हो गयी बेकार, चेकडैम की नहीं मिल रहा फायदा
उक्त गांव में पेयजल आदि की समस्या के निदान के लिए चार वर्ष पूर्व उक्त नदी में सिंचाई विभागव ने तीन-तीन चेकडैम का निर्माण किया, लेकिन चेकडैम कचरा से भर गये. संबंधित विभाग से सफाई नहीं कराये जाने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. दो वर्ष पूर्व ही कुड़ियामो में नल जल योजना के तहत लगभग सात लाख की की लागत से एक जलमीनार बनाया गया. तीन-चार दिनों तक जलमीनार से कुछ लोगों के घरों में पानी मिला, लेकिन इसके बाद से जलापूर्ति ठप है. दो वर्षों से जलमीनार खराब पड़ा है.
क्या कहते हैं गांव के लोग
ग्रामीण सुमा देवी, रेखा देवी, गीता देवी, आरती देवी, सिकंदर पासवान, मुकेश पासवान, आनंद पासवान,नरेश दयाल, प्रदीप पासवान, बाबूलाल दयाल समेत अन्य ने कहा कि कुड़ियामो में वर्षों से पेयजल संकट रहा है. यहां के लोग इसी नदी से पानी लाकर सभी काम करते हैं. राणाडीह, कुड़ियामो और पिपराटांड़ के पास तीन चेकडैम बने, लेकिन इसका भी फायदा नहीं मिला. नल जल योजना भी फ्लाप हो गयी. चुआं भी उनका सहारा है.
मुखिया ने कहा
तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव ने कहा कि वर्ष 2022 में हमलोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर उक्त सभी चेकडैमों की सफाई और मरम्मत करवाने की मांग की थी. अधिकारियों ने शीघ्र ही काम करने का बात कही, लेकिन चार वर्षों के बाद भी काम नहीं हुआ. यदि केवल चेकडैम साफ हो जाये, तो इस क्षेत्र में काफी हद तक पानी की समस्या का समाधान हो जायेगा. नल जल के तहत बने जलमीनार का मोटर खराब है. पेयजल स्वच्छता समिति को इसका प्रभार नहीं दिया गया है. इसलिए पेयजल की समस्या क्षेत्र में है. इसके लिए शीघ्र ही विभाग को लिखा जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










