पीडब्ल्यूडी वोटर को व्हील चेयर व वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश

Updated at : 04 May 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी वोटर को व्हील चेयर व वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश

लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निमित्त शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सीएसआर से संबंधित बैठक की गयी.

विज्ञापन

गिरिडीह. लोकसभा आम निर्वाचन व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के निमित्त शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सीएसआर से संबंधित बैठक की गयी. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए रैंप, व्हील चेयर, वाहन की उपलब्धता आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने निर्वाचन जैसे अहम कार्य में जनसहभागिता जरूरी है. इसलिए सभी को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सभी पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए पर्याप्त व्हील चेयर, वाहन की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनियोजित तरीके से करने पर बल दिया. बताया गया कि कुल 1280 पीएसएल के लिए व्हील चेयर की आवश्यकता है. इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सीएसआर से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को भीएएफ (वोटर अवेयरनेस फोरम) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपने स्तर से अधिकाधिक लोगों को भीएएफ से जोड़ने की अपील की. बैठक में नोडल पदाधिकारी, पीडब्ल्यूडी कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक समेत विभिन्न इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि समेत पीडब्ल्यूडी कोषांग के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola