Giridih News :सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की आधारशिला : डीइओ

Giridih News :बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय व्याख्यान शृंखला के अंतिम दिन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. आज के व्याख्यान का विषय मार्गदर्शन व परामर्श था.
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाना और जीवन में सही दिशा प्रदान करना था. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) मो वसीम अहमद थे. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला ने पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया. स्वागत भाषण में प्राचार्य ने कहा कि यह पांच दिवसीय व्याख्यान शृंखला विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक व व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास व सकारात्मक दृष्टिकोण की भी आवश्यकता है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को निरंतर सीखने, अपनी क्षमता पहचानने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया.
मुख्य अतिथि ने अनुभव साझा किया
मुख्य अतिथि मो वसीम अहमद ने मार्गदर्शन व परामर्श के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया. उन्होंने अपने जीवन व करियर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, निर्णय, क्षमता विकास व सफल भविष्य निर्माण की आधारशिला होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच व निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया. संचालन डॉ राजेंद्र प्रसाद व डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में डीएलएड प्रभारी डॉ हरदीप कौर, सहायक प्राध्यापक जयकिशोर शाही, अजय रजक व मनीष जैन सहित कॉलेज परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे. अंत में प्रशिक्षुओं ने व्याख्यान शृंखला के प्रति अपना फीडबैक साझा करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक व उपयोगी बताया. प्राचार्य ने इस आयोजन की सफलता पर कॉलेज परिवार को बधाई दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










