पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

घोड़थंभा ओपी प्रभारी विभूति देव ने शनिवार को क्षेत्र में गश्ती के दौरान हटिया मैदान से गुजरता अवैध बालू लदा बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया है.
विज्ञापन
खोरीमहुआ.
घोड़थंभा ओपी प्रभारी विभूति देव ने शनिवार को क्षेत्र में गश्ती के दौरान हटिया मैदान से गुजरता अवैध बालू लदा बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस बाबत ओपी प्रभारी ने बताया कि चालक को रुकने का इशारा किया, पर चालक गाड़ी को तेजी से भगाने लगा. कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर को खड़ाकर वह भाग खड़ा हुआ. ट्रैक्टर को जब्त करते हुए जुर्माना के लिए खनन विभाग को लिखा गया है. गाड़ी का मालिक मरकच्चो निवासी शमीम अंसारी बताया जाता है. कहा कि यह कार्रवाई एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर किया गया है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. छापेमारी टीम में एएसआई रमाकांत सिंह, मुंशी यादव, अब्दुल कुद्दुस, गुलतैनी तुरी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










