Giridih News :नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनवार के गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी की सूचना पर शुक्रवार को धनवार पुलिस ने वहां पहुंच नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में लेकर गिरिडीह भेज दिया.

विज्ञापन

धनवार के गादी-धर्मपुर में एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी की सूचना पर शुक्रवार को धनवार पुलिस ने वहां पहुंच नाबालिग को अपनी अभिरक्षा में लेकर गिरिडीह भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार परिवारवालों ने अपनी 14 वर्षीय बच्ची की शादी की तारीख तय कर दी थी और तैयारी में भी जुट गये थे. कुछ ही दिनों में शादी होनेवाली थी. इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी दूरभाष पर जिला प्रशासन को दे दी. जिले से जानकारी और निर्देश मिलते ही धनवार पुलिस हरकत में आयी और लड़की को अभिरक्षा में लेकर गिरिडीह ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola