Giridih News: पुलिस ने छापेमारी कर 1220 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: पुलिस ने छापेमारी कर 1220 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Giridih News: अवैध महुआ शराब के विरुद्ध डुमरी व निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया, इसी क्रम में निमियाघाट व डुमरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

देसी शराब के निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया. छापेमारी में निमियाघाट थाना के केंदुआडीह में दो स्थानों से अवैध जावा महुआ बरामद किया गया. पहली कार्रवाई में बिनोद साव पिता टकेश्वर साव के घर के पीछे स्थित झोपड़ी में की गयी. यहां से तीन बड़े ड्रम व छह टीन में रखा गया 420 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया. वहीं, दूसरी कार्रवाई में बासुदेव साव पिता पूरन साव के झोपड़ीनुमा मकान से पांच बड़े ड्रम व नौ छोटे डिब्बों में जमा किया गया करीब 580 किलो जावा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा देसी शराब बनाने वाली भट्ठियों को टीम ने ध्वस्त कर दिया.

लगातार होगी छापेमारी : एसडीपीओ

इधर डुमरी थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी के किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गये लगभग 220 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया. इस सबंध में डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola