पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
गिरिडीह.
महिला थाना प्रभारी गिरिडीह की अगुवाई में पुलिस ने मंगलवार को बेंगाबाद के लछुवाडीह में दौलत प्रसाद वर्मा के घर इश्तेहार चिपकाया. दौलत प्रसाद वर्मा पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इसके बाद से आरोपी दौलत प्रसाद वर्मा फरार है. मामले को लेकर जानकारी दी गई की तिसरी थाना क्षेत्र के दोमहन निवासी एक महिला की शादी दो वर्ष पहले हुई थी. शादी के बाद वह गिरिडीह में रहकर पढ़ाई और रोजगार के लिए मेडिकल में काम करती थी. इसी बीच 19 जनवरी 2020 को दौलत प्रसाद वर्मा से बातचीत हुई. इस क्रम में दौलत ने महिला को अच्छा से रखने का झांसा देकर उसके करीब आया और अवैध संबंध बनाना शुरू कर दिया. 1 वर्ष तक वह लगातार इस घटना को अंजाम देते रहा. बीच में जब महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो शादी टूट गई. बाद में दौलत प्रसाद वर्मा से जब महिला ने कोर्ट मैरिज करने की बात कही तो दौलत इनकार करने लगा और कहा कि वह पहले से शादीशुदा और बच्चे का बाप है. वह शादी नहीं करेगा. इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई. मारपीट करने के साथ-साथ दौलत प्रसाद वर्मा ने धमकी दी कि मुकदमा करने पर जान से मार देगा. महिला पूरी तरह से परेशान होकर महिला थाना में आवेदन दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन