Giridih News :पुलिस ने निकाली बाइक रैली, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली. यह रैली जिला नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया.
विज्ञापन
रैली का नेतृत्व एसपी डॉ बिमल कुमार ने किया. बाइक रैली शहर के टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, बड़ा चौक, भंडारीडीह समेत अन्य प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी. इस दौरान पुलिस अधिकारी और जवान पूरी अनुशासन और निर्धारित ड्रेस कोड में शामिल रहे. रैली के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात संकेतों का पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.
यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें : एसपी
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यातायात के लिए जो नियम बनाये गये हैं, उनका सख्ती से पालन करें. नियमों का पालन ना केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान भी बचाता है. उन्होंने बताया कि जिले के जिन इलाकों में यातायात दबाव अधिक है, वहां ट्रैफिक पुलिस बल और अधिकारियों को फुल ड्रेस के साथ तैनात किया गया है, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके. एसपी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. रैली में सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी व काफी संख्या जवान शामिल हुए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










