Giridih News :नर्सरी में आग लगने से पौधे झुलसे

Updated at : 04 Mar 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :नर्सरी में आग लगने से पौधे झुलसे

Giridih News :जमुआ प्रखंड मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर पोबी मोड़ के तेरारयामो गांव स्थित हाइटेक नर्सरी में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. इसमें लाखों रुपए कीमत के सैकड़ों पेड़-पौधे झुलस गये.

विज्ञापन

जमुआ प्रखंड मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर पोबी मोड़ के तेरारयामो गांव स्थित हाइटेक नर्सरी में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी. इसमें लाखों रुपए कीमत के सैकड़ों पेड़-पौधे झुलस गये. आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग के अनुबंधकर्मी सक्रिय हुए. एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया. वन विभाग के अनुबंधकर्मी अनिल यादव और शिवशंकर सिंह सूचना पाते ही जुट गये. डीएफओ अंकित सिंह ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जाएगा और जिसकी भी लापरवाही होगी उन पर कार्रवाई की जाएगी. जमुआ की प्रमुख मिष्टू देवी ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही से ही हाइटेक नर्सरी में आग लगी है. घटना की जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई हो.

राशन दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

गांडेय के भदवाखुर्द में जितेंद्र साह की शन दुकान में सोमवार की रात आग लग गयी. अगलगी में नगदी समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया. गांव के एक व्यक्ति ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा तो हो हल्ला किया. जब तक दुकानदार ताला खोलता, तब तक तब तक दुकान में रखा लगभग पांच लाख रुपये का सामान और करीब 30 हजार रुपये नकद जल चुके थे. दुकानदार ने ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola