Giridh News: आम लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर घर में घुसा
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridh News: जमुआ कोडरमा मुख्य मार्ग पर हीरोडीह के पास जमुआ की तरफ से आ रहा आम लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दीपक कुमार साव के पक्का मकान में घुस गया. इससे मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया.
विज्ञापन
इधर दीपक कुमार साव ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब हम सभी परिवार के लोग सुबह 4 बजे मॉर्निंग वाक पर निकले थे. अगर घर में रहते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. इधर घटना की खबर सुनकर हीरोडीह पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. क्षतिग्रस्त मकान के मालिक दीपक कुमार साव ने कहा कि पिकअप वैन का चालक नशे में था. यही वजह है कि उसने मेरे मकान को धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










