ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
गिरिडीह. पचंबा थाना इलाके के बनखंजों रेललाइन के पोल संख्या 100/2 और 100/3 के बीच मंगलवार की शाम कोडरमा-मधुपुर लोकल ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मौके पर मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ों निवासी पांचू साव के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार पांचू साव बाइक से बनखंजों पहुंचा था. इसके बाद वह बाइक खड़ी कर रेल लाइन पर गया. इस दौरान मौके से गुजर रहे कोडरमा-मधुपुर लोकल ट्रेन से वह कट गया. हालांकि पांचू साव ने आत्महत्या की या अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. वहीं जानकारी पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर आरपीएफ के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










