ePaper

सरिया के वृद्ध की कोलकाता में छत से गिरकर मौत

Updated at : 31 Aug 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
सरिया के वृद्ध की कोलकाता में छत से गिरकर मौत

सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन चंद्रमारणी निवासी रामेश्वर महतो (66) की मौत कोलकाता में मकान की छत से गिरने से हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर की है.

विज्ञापन

सरिया. सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन चंद्रमारणी निवासी रामेश्वर महतो (66) की मौत कोलकाता में मकान की छत से गिरने से हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर की है. बताया जाता है कि रामेश्वर महतो सीइएसई लिमिटेड कंपनी कोलकाता से सेवानिवृत्त हुए थे. उनका एक मकान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दक्षिणेश्वर शहर स्थित डनलप (फकीर लेन घोष) मुहल्ले में है. उनकी पुत्री बिजली महतो त्रिपुरा में किसी विद्यालय में प्लस टू की शिक्षिका है, जबकि पुत्र विद्युत महतो दिल्ली में इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर तथा पुत्रवधू सीआइएसएफ में अवर निरीक्षक के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं. वह अपनी पत्नी व पुत्री को त्रिपुरा पहुंचाकर गुरुवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे कोलकाता वापस पहुंचे. तीन मंजिला इमारत की छत पर उगे घास को हटाने के लिए वह छत पर चढ़े. पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर घायल हो गये. घटना की जानकारी पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर लोगों में शोक की लहर है. पत्नी, पुत्री, पुत्र, पुत्रवधू सहित सरिया से उनके परिजन कोलकाता पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola