Giridih News: अब पंचायतों में शुरू होगा गारबेज ई-कार्ट का परिचालन

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 23 Dec 2025 10:15 PM

विज्ञापन

Giridih News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन के लिए अब पंचायतों में गारबेज ई-कार्ट का परिचालन शुरू होगा. ताराटांड़ में ई-कार्ट वाहन का परिचालन शुरू हो गया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत कचरा प्रबंधन के लिए अब पंचायतों में गारबेज ई-कार्ट का परिचालन करने और गांव गांव से संग्रहित कचरे को एक निर्धारित स्थल पर डंप करने की योजना है. ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्रखंड की कई पंचायतों में ई-कार्ट उपलब्ध कराया गया है. इधर ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के नेतृत्व में मंगलवार से ई-कार्ट का परिचालन प्रारंभ किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने अपने घरों में एकत्रित कचरे को ई-कार्ट में डालकर स्वच्छ भारत अभियान को गति देने का प्रयास एवं कचरा प्रबंधन की दिशा में पहल शुरू कर दी है.

पंचायत से संचालित होगा ई-कार्ट : मुखिया

ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन हेतु आवंटित ई-कार्ट का पंचायत स्तरीय फंड से परिचालन किया जायेगा. कहा कि ई-कार्ट के रखरखाव एवं चालक को पंचायत से अर्जित राजस्व, जन सहयोग एवं पंचायत स्तरीय फंड से देय होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola