भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने निर्भय सिंह, बधाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने निर्भय कुमार सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके मनोनयन पर जिले के भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने निर्भय कुमार सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके मनोनयन पर जिले के भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया है. मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के आवासीय कार्यालय में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका बखूबी निर्वहन किया जायेगा. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम किया जायेगा. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में तमाम कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है, उसी तरह से वह भी मार्गदर्शन प्राप्त कर मोर्चा के कार्यक्रमों को सफल करेंगे. कहा कि वह बूथ अध्यक्ष से लेकर इस पद तक पहुंचें हैं. लिहाजा उन्हें संगठन के बारे में जानकारी है. इसी के बूते राज्य सरकार की कार्यशैली के खिलाफ आवाज बुलंद किया जायेगा. साथ ही साथ किसानों की आवाज को बुलंद किया जायेगा. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने उन्हें बधाई दी. मौके पर भाजपा नेता जयप्रकाश मंडल, देवराज आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola