Giridih News :प. बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं से सीखने की जरूरत : बाबूलाल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :प. बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं से सीखने की जरूरत : बाबूलाल

Giridih News :पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर शनिवार को मधुबन स्थित कोरिया भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. शिविर का उद्घाटन करते हुए नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कल तक वंदे मातरम् से परहेज किया जाता था, वहीं आज वहां नया माहौल देखने को मिल रहा है. कहा कि वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष से सीखने की जरूरत है.

विज्ञापन

श्री मरांडी ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है और नयी-नयी चीजें सीखने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से संगठन मजबूत होता है, जिससे किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाती है. श्री मरांडी ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2027 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से ही कमर कस लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, सिद्धांत एवं विचारधारा पर चलना है.

झारखंड में कमल खिलाना है

श्री मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने निरंतर संघर्ष किया और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त किया. फलत: कामयाबी मिली और प बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई. कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी तरह बूथ स्तर पर काम करते हुए संगठन को और सशक्त करना है. झारखंड में कमल खिलाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाने का आह्वान किया. श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में सशक्त विपक्ष की भूमिका अदा करना है.

कार्य पद्धति व सांगठनिक विषयों पर चर्चा

भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रशिक्षण प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य में केके गुप्ता, अभयकांत प्रसाद, आरती सिंह, गणेश मिश्रा एवं शशांक राज ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया. प्रशिक्षण सत्र में पार्टी का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, विचार परिवार सहित संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. समापन के मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल रहेंगे.

ये थे उपस्थित

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शालिनी बैसखियार, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रो जयप्रकाश वर्मा, चुन्नूकांत, सुरेश साव, अशोक उपाध्याय, यदुनंदन पाठक, महादेव दुबे, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, दिनेश यादव, विनय सिंह, प्रदीप साहू, संदीप डंगाइच, सिकंदर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, मनोज सिंह, नवीन सिन्हा, मुकेश जालान, सुनील पासवान, सुभाषचंद्र सिन्हा, सुरेश मंडल, संगीता सेठ, अनूप सिन्हा, अरुण हाजरा, देवराज, संजीव कुमार, सिंकू सिन्हा, एंथोनी स्वामी, अजय सिंह, प्रकाश यादव, मनोज पांडेय, अमर तुरी, सोमनाथ पांडेय, अरविंद बरनवाल, संतोष राणा, सुमित कुमार, प्रशांत तिवारी, अरविंद राय, सदानंद वर्मा, संतोष गुप्ता सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola