ePaper

Giridih News :राष्ट्रीय लोक अदालत में 72380 प्री लिटिगेशन व 5878 लंबित मामलों का निष्पादन

Updated at : 13 Dec 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :राष्ट्रीय लोक अदालत में 72380 प्री लिटिगेशन व 5878 लंबित मामलों का निष्पादन

Giridih News :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली व झालसा रांची के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मार्तंड प्रताप मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश धनंजय कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने किया.

विज्ञापन

मार्तंड प्रताप मिश्रा ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी न्यायालयों में लंबित व प्री लिटिगेशन मामलों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है. इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को अपने मामलों में त्वरित निष्पादन का लाभ तो मिलता ही है, साथ ही न्यायालय का बोझ भी कम होता है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल मामलों, बैंक मामलों, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामलों बिजली, वन विभाग, उत्पाद, माप तौल, खाद्य सुरक्षा इत्यादि विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन लोक अदालतों के माध्यम से होने से आम जनों को काफी राहत मिलती है.

13 पीठों का किया गया था गठन

संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव (प्रभार) शरद निशिकांत कुजूर ने की. राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 पीठों का गठन किया गया था. इस दौरान 72380 प्री लिटिगेशन मामले एवं 5878 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. इसमें नौ करोड़ एक लाख 32 हजार 760 रुपए की राशि संबंधित पक्षकारों को तथा राजस्व के रूप में विभिन्न विभागों को प्राप्त हुआ है. साथ ही अदालत के दौरान डीसी व कार्यपालिका के सभी विभागों के अधिकारियों के सहयोग तथा प्राधिकार गिरिडीह के सामंजस्य से परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया. अदालत को सफल बनाने में गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक अधिकारीयों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों, पारा लीगल वालंटियर्स सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola